डुमरांव: सड़क की बदहाली से हादसा, ई-रिक्शा पलटने से मासूम का हाथ फ्रैक्चर, लोगों में आक्रोश
Dumraon, Buxar | May 12, 2026 डुमरांव में बुनियादी सुविधाओं की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे महरौरा मोड़ के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार वर्षीय बच्चे का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक महिला आंशिक रूप से घायल हो गई।