लाडपुरा: कोटा में नशे में धुत कांस्टेबल का हंगामा, पिज्जा की देरी पर मचाया उत्पात, दुकानदारों से की मारपीट
Ladpura, Kota | May 22, 2026 शराब के नशे में धुत्त शहर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अजीत ने बुधवार रात पुलिस लाइन के बाहर ही जमकर उत्पात मचाया। पिज़ा में देरी के कारण फास्टफूड सेंटर मालिक से हुई कहासुनी के बाद वह बेकाबू हो गया। दुकानदार से गाली-गलौज की और सामान तोड़ दिया, मारपीट की। इतना ही नहीं वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को रोककर भी मारपीट की। दुकानदारों को देख लेने की धमकी तक दी।