राज्य अधिवक्ता संघ के 5 वर्षीय कार्यकाल के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे विदिशा में भी मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वरिष्ठ अधिवक्ता विमल तारण ने बताया कि प्रदेश स्तर पर 23 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। हालांकि विदिशा से इस बार कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है।