पानीपत जिले के इसराना उपमंडल के गांव चमराडा में एक दिव्यांग व्यक्ति ने बिजली विभाग के कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनके निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को हटाने या उनमें एंगल लगाने के लिए कर्मचारी ने ₹35,000 की मांग की।