पुष्पराजगढ़: अमरकंटक नर्मदा मंदिर परिसर में प्री वेडिंग सूट, स्थानीय श्रद्धालुओं ने जताई आपत्ति
रविवार को 7 बजे पवित्र तीर्थ स्थल मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक में प्री वेडिंग सूट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय साधु संतों एवं श्रद्धालुओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और स्थानीय प्रशासन से मंदिर परिसर में ऐसे फोटोशूट पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है साथ ही भविष्य में इस फोटोशूट पर रोक लगाने की मांग की गई है।