डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर चंदा गांव के पास भीषण जाम, चार घंटे तक थमी रही रफ्तार, फंसे रहे स्कूल व छोटे वाहन
Dumraon, Buxar | Apr 29, 2026 आरा–बक्सर फोरलेन पर बुधवार सुबह टोल प्लाजा से प्रतापसागर तक एक लेन में भीषण जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वाहनों की लंबी कतार बक्सर गोलंबर तक पहुंच गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में ट्रेलर और भारी वाहनों के दबाव के कारण एक ही लेन में दो से तीन कतारें बन गईं।