तेघरा: प्रधानमंत्री मोदी के बिहार आगमन को लेकर गोविंदपुर पंचायत में नेताओं की बैठक
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन को लेकर गोविंदपुर पंचायत में भाजपा के नेताओं की आधिकारिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें सहयोगी घटक दल के नेता भी मौजूद रहे यह बैठक बुधवार को दिन के आठ बजे आयोजित की गई। जहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने को लेकर विचार विमर्श किया गया, संपूर्ण प्रारूप पर चर्चा आयोजित हुई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचारों को साझा किया।