तेघरा: रानी एक पंचायत के नारेपुर बाजार में सीएसपी में चोरी, चोर नकदी और दस्तावेज लेकर फरार
रानी एक पंचायत के नारेपुर बाजार में एक सीएसपी में बीती राज चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।जिसमें चोर अपने साथ नगद सहित कई दस्तावेज लेकर फरार हो गए।इसके बाद जब दुकानदार बुधवार को दिन के दस बजे के करीब अपने दुकान पर पहुंचे और दुकान को खोलकर देखा उसके बाद चोरी की जानकारी हुई। तत्पश्चात पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।