तेघरा: सिमरिया गंगा घाट पर कल्पवास मेले की तीसरी परिक्रमा में उमड़ी साधु-महात्माओं की भीड़
सिमरिया गंगा घाट पर आयोजित कल्पवास मेले के तीसरे परिक्रमा में हजारों की संख्या में साधु महात्माओं की भीड़ उमड़ पड़ी।जानकारी देते हुए चितात्मन दास सजी महाराज ने बताया कि सिमरिया गंगा घाट आदिशक्ति स्थल के रूप में स्थापित है।वही यह परिक्रमा मंगलवार को सुबह आठ बजे आयोजित हुई। जहां कई किलोमीटर तक लंबी इस परिक्रमा में भगवान का भजन गाते हुए लोग नजर आए।