साइबर अपराधों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से खरगोन जिले में 15 दिवसीय "SAFE CLICK 2.0" अभियान का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने साइबर जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो 8 जुलाई तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करेगा