शिवपुरी नगर: मायापुर पुलिस बनी अपराधियों की ढाल! भैंस चोरी की शिकायत करने पहुंची महिला को मिली जेल भेजने की धमकी
शिवपुरी जिले के थाना मायापुर अंतर्गत एक बेहद गंभीर और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मानकपुर की रहने वाली एक महिला रक्षा पाल ने पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने और पीड़ित को ही जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत लेकर महिला आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।