इटावा: ईदगाह तिराहे पर कार रिपेयरिंग की दो दुकानों में लगी आग, आधा दर्जन कारें जलकर राख, लाखों का नुकसान
Etawah, Etawah | Apr 20, 2026 शहर के ईदगाह तिराहा पर सोमवार देर शाम 7 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो कार रिपेयरिंग की दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। कार के टायर और ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुए धमाकों से इलाके में हड़कंप मच गया।