घाघरा: मजदूर दिवस पर झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने भैंसबथान खदान में शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी
Ghaghra, Gumla | May 1, 2026 झारखण्ड जेनरल कामगार यूनियन ने भैंसबथान तथा अमतीपानी बॉक्साईट खदान में मजदूर दिवस के मौके पर 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में शहीद मजदूरों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मौके पर उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष सनिया उरांव ने कहा कि मजदूरों का संघर्ष आज और भी प्रासंगिक हो गया है।