कटिहार: पटेल चौक से लेकर तीनगछिया तक नाला निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन #Jansamasya
पटेल चौक से लेकर तीनगछिया तक नाला निर्माण कार्य आधा अधूरा रहने से लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया हैं । लोगों ने नाला निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से लेकर विधायक तक गुहार लगायी बाबजूद इसके हालात जस के तस । सोमवार को दिन के एक बजे जिला नौजवान कमिटि ने कार्य पूरा नहीं होने को लेकर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन किया ।