कटिहार: गदाई दियारा गांव में सर्पदंश से बालक की हालत बिगड़ी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
सोमवार की दोपहर 1:30 बजे एक बालक को इलाज के लिए उनके परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जो सर्पदंश का शिकार हो गया था। सदर अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा उपचार करने के बाद बालक की जान बचा ली गई है। बालक अंकित कुमार के परिजन ने बताया कि बालक अपने खेत फसल को देखने जा रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने पैर पर डस लिया। जिसकी जानकारी बालक के द्वारा मां को दी गई।