कटिहार: लक्ष्मीपुर गांव: ज़मीन विवाद में छोटे भाई ने बदमाश संग मिलकर बड़े भाई को पीटा, अस्पताल में इलाज जारी
सोमवार के दोपहर 2 बजे एक घायल व्यक्ति को उनकी पत्नी के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो मारपीट के दौरान घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल बबलू परिहार की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनके देवर मिथुन कुमार ने उनके पति के साथ मारपीट किया। इस दौरान उनके देवर ने एक बदमाश नसीम खान को भी उनके पति को मारने के लिए बुलाया था।