विश्व योग दिवस के अवसर पर रामगढ़चौक प्रखंड के शर्मा गाँव में रविवार 1 बजे भव्य योग शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम, विकासार्थ ट्रस्ट, पतंजलि योगपीठ और संकल्प हब ऑफ वीमेन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह ने की।