बिसौली: बरीपुरा गांव में जमीनी विवाद से परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
Bisauli, Budaun | May 26, 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र के बरीपुरा गांव में जमीन विवाद से परेशान एक युवक मंगलवार को 11 बजे करीब गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और काफी देर तक समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।