हज़ारीबाग: खजांची तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत की आशंका, 12 घंटे बाद भी शव नहीं मिला
हजारीबाग: बीते कल शाम खजांची तालाब में नहाने गए दो युवक डूबने लगे। मौके पर मौजूद एक युवक ने साहस दिखाते हुए एक की जान बचा ली, लेकिन दूसरा युवक गहरे पानी में समा गया। काफी प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का शव बरामद नहीं हो सका है।