मुरैना नगर: मुरैना: LJCC कंपनी घोटाले पर बवाल, पीड़ितों ने एसपी ऑफिस में कार्रवाई की गुहार लगाई
मुरैना एसपी ऑफिस पर आज मंगलवार दोपहर एक दर्जन से अधिक पीड़ित पहुंचे और अजय राठौर ने आरोप लगाया कि रामकुमार वर्मा ने LJCC कंपनी के नाम पर निवेश का लालच देकर करोड़ों रुपये जुटाए और फिर कंपनी बंद कर फरार हो गया।पीड़ितों का कहना है रकम वापस न मिलने से लोग दबाव बना रहे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग दोहराई, चेताया कि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज करेंगे।