*Thesaharanpurvoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾सहारनपुर पुलिस की चेतावनी—फर्जी और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई!!*
*👉🏾👉🏾 अज्ञात सोशल मीडिया हैंडल पर सहारनपुर पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक! कांवड़ खण्डित करने वाली भड़काऊ पोस्ट डालने वाले सोशल मीडिया हैंडल पर मुकदमा दर्ज!!!*
*नकुड़/सहारनपुर*
_कांवड़ यात्रा- के दौरान सोशल मीडिया पर कांवड़ खंडित होने संबंधी भ्रामक और तथ्यहीन सूचना प्रसारित कर सामाजिक वैमनस्यता फैलाने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने के मामले में सहारनपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस संबंध में थाना नकुड़ पर अज्ञात सोशल मीडिया हैंडल संचालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई उक्त सूचना पूरी तरह भ्रामक पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना नकुड़ पुलिस ने संबंधित अज्ञात हैंडल के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही साइबर टीम के माध्यम से पोस्ट करने वाले की पहचान की जा रही है।सहारनपुर पुलिस ने बताया कि श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे निगरानी रख रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ या समाज में तनाव पैदा करने वाली पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें। यदि सोशल मीडिया पर कोई संदिग्ध या भड़काऊ पोस्ट दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके!!!!_
Behat, Saharanpur | Aug 6, 2026