बारां: मांगरोल में बावड़ी ग्राउंड पर वार्ड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंचे
Baran, Baran | Feb 3, 2026 फुटबाल क्लब वार्ड नंबर 19 के तत्वावधान में आयोजित की जाने वाले तीन दिवसीय वार्ड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को बावड़ी ग्राउंड बारां रोड़ पर करीब 12 बजे हुआ। आयोजन समिति के प्रेस प्रवक्ता मोहम्मद इलियास व मोहम्मद इरफान ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि डॉ शकील अहमद वरिष्ट चिकित्सा अधिकारी रहे। अध्यक्षता नदीम अख्तर ने की।