बारां: नगर पालिका सीसवाली ने मेन रोड और मेन बाजार में नाले व नालियों से बाहर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को हटाया
Baran, Baran | Feb 3, 2026 दीपक नागर, अधिशाषी अधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र के मेन रोड़ और मेन मार्केट में नाले/ नालियों से बाहर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया एवं जब्ती की कार्यवाही की गई। मौके पर महेश छन्दक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, अतिक्रमण प्रभारी रविन्द्र पांचाल, स्टोर प्रभारी बालमुकन्द मीणा, कार्यालय कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।