कटनी नगर: युवक ने महिला के घर पर लगाया ताला, बूंद-बूंद पानी के लिए SP कार्यालय पहुंची महिला
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु नानक वार्ड झूलेलाल मंदिर के पास निवासी महिला शिखा आहूजा आज बुधवार दोपहर 3:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंची थी जहां उसने बताया कि उसके मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रवि आहूजा ने बीते चार दिनों से ताला रखा लगा रखा है। उसकी बोरिंग खराब होने के कारण वह और उसका परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। एसपी ऑफिस पहुंच महिला ने शिकायत की है।