झांसी: बरुआसागर में लापता युवक का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम
Jhansi, Jhansi | Jul 27, 2026 झांसी के बरुआसागर क्षेत्र में रविवार शाम से लापता युवक का शव सोमवार सुबह मंदिर के पास स्थित तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि सुनील मछली पकड़ने का काम करता था और उसे मिर्गी के दौरे भी आते थे।