बेगूसराय: महमदपुर में जन सुराज विचार मंच ने शिक्षा संगोष्ठि का आयोजन किया, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने में जो राजनीति की जा रही है यह बिहार की अगामी पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है. शिक्षा में किसी प्रकार का जातीय बंधन नहीं होना चाहिए. यह भी हमारा मौलिक अधिकार है. उक्त बातें महमदपुर में सोमवार की दोपहर 03:00 बजे जनसुराज विचार मंच द्वारा आयोजित शिक्षा संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य प्रो अशोक कुमार सिंह ने कही.