लोहरदगा: लोहरदगा खत्री ज्वेलर्स में दो हथियारबंद अपराधियों की लूट की कोशिश नाकाम, वारदात सीसीटीवी में कैद
लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित खत्री ज्वेलर्स में गुरुवार शाम लगभग 4:45 बजे हथियार के बल पर लूट का प्रयास किया गया, जिसे दुकान संचालक की सूझबूझ और साहस से नाकाम कर दिया गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, दो युवक ग्राहक बनकर खत्री ज्वेलर्स पहुंचे और सोने की चेन देखने लगे।