दुधि: दुद्धी में मौजूदा प्रधानों को प्रशासक बनाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान मलदेवा ने सीएम को भेजा ज्ञापन
दुद्धी के ग्राम पंचायत मल्देवा की प्रधान सीता जायसवाल ने ग्राम पंचायतों के कार्यकाल समाप्ति के बाद उत्पन्न होने वाली प्रशासनिक रिक्तता को रोकने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन विकासखंड दुद्धी के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) आशुतोष श्रीवास्तव को दिया गया।