कानपुर: पड़ोसी ने बहला-फुसलाकर नाबालिग किशोरी को भगा लिया, एक हफ्ते से पुलिस नहीं कर पाई खोज, मां ने लगाई गुहार
रावतपुर में रहने वाली ज्योति गौतम ने शनिवार सुबह 10:00 बजे न्याय की गुहार लगाते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पीड़ित मां का कहना है कि उनकी बेटी को पड़ोस में रहने वाला किसान 4 अप्रैल को भगा ले गया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक उनकी बेटी को ढूंढ नहीं पाई है जिसके चलते अब वह न्याय की गुहार लगा रही हैं।