कप्तानगंज: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव में दिनदहाड़े तीन मासूम बच्चियों का अपहरण, बाइक सवार बदमाशों से मचा हड़कंप
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव में आज दिनदहाड़े तीन मासूम बच्चियों का अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां अपने दादा को खेत में खाना देने गई थीं, तभी बाइक सवार बदमाश उन्हें जबरन उठा ले गए। अपहृत बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय जागृति, 7 वर्षीय मुस्कान और 5 वर्षीय जिया के रूप में हुई है।इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है और लोग दहशत में है।