कप्तानगंज: रामकोला थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जनपद कुशीनगर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामकोला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना रामकोला पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना रामकोला में मुकदमा संख्या 274/2025,बीएनएस और 5J(ii) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।गिरफ्तार आरोपी परोरहा निवासी अंशु प्रसाद हैं।