बरेली: बरेली में वर्दी छोड़ राजनीति में एंट्री, हेड कांस्टेबल के इस्तीफे ने मचाई सनसनी, सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ने का ऐलान
बरेली में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक हेड कांस्टेबल का इस्तीफा इन दिनों सोशल मीडिया और पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुरादाबाद जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने नौकरी छोड़कर राजनीति में आने की इच्छा जताई है। वायरल हो रहे त्यागपत्र में जमशेद ने लिखा है कि पुलिस की वर्दी ने उन्हें सम्मान दिया, लेकिन देश में बढ़ती सांप्रदायिकता और सामाजिक