भभुआ: जिले में भारतमाला परियोजना को मिली रफ्तार, 235 रियतों के खातों में लगभग ₹24 करोड़ की राशि हस्तांतरित
Bhabua, Kaimur | Jan 15, 2026 जिले में भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिकरण की प्रक्रिया को तेज करते हुए प्रशासन ने पिछले डेढ़ माह में सफलता हासिल की है। विशेष अभियान चला कर 235 रैयतों के बैंक खातों में लगभग 24 करोड रुपए की मुआवजा राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। यह पहल भू-अर्जन कार्यालय और संबंधित विभाग के प्रयास से संभव हो पाई है जिसकी जानकारी जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार की दोपहर दी गई।