भभुआ: बारे गांव के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान हुआ निधन, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jan 15, 2026 बारे गांव के पास सड़क हादसा में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गई। आज गुरुवार को 11:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के खुरमाबाद गांव निवासी बदन पासवान के 41 वर्ष से पुत्र नागा पासवान बताया जाता है। जो 12 जनवरी को अपने गांव से मोहनिया निजी काम से गए हुए थे। लौट के दौरान सड़क हादसा में घायल हुए थे।