धनौरा: मंडी धनोरा में कांवड़ मार्ग पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टल गया
मंडी धनौरा क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में जा रही थी।