#एसपीˍरामपुर द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर कानून एवं शांति व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गई।
गोष्ठी के दौरान #एसपीˍरामपुर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, नियमित पैदल गश्त, प्रभावी बीट पुलिसिंग, जनसुनवाई एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#एसपीˍरामपुर ने सभी अधिकारियों को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#UPPolice #RampurPolice
Rampur, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026