गढ़वा: गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 13 भरे सिलेंडर बरामद, भवन सील
Garhwa, Garhwa | May 18, 2026 गढ़वा में गैस सिलेंडर कालाबाजारी की आशंका पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। डीसी अनन्य मित्तल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीओ संजय कुमार ने सोनपुरवा भट्टी मोहल्ला के एक अर्धनिर्मित भवन में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां से 13 भरे हुए इंडेन गैस सिलेंडर और गैस चूल्हों से जुड़े कई उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में संबंधित व्यक्ति जयकृष्ण संतोष