पोरसा: अटेर रोड पर रौनक ढाबे के पास से लोडेड कट्टा के साथ आरोपित गिरफ्तार
Porsa, Morena | Nov 2, 2024 नगरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगरा गांव निवासी अतुल को पकड़ा है, जिससे पुलिस ने एक लोडेड कट्टा जब्त किया है। मुखबिर ने सूचना दी थी, कि अतुल ताेमर रौनक ढाबे के पास किसी वारदात की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को दबोच लिया, जिस पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।