मंझनपुर: पौर काशीरामपुर में प्रधान के बेटे ने लगाई फांसी, पिता के स्कॉर्पियो कार न दिलाने से था नाराज
महेवाघाट के पौर काशीरामपुर गांव के रहने वाले राम सजीवन मौर्य गांव के प्रधान हैं। वह गांव में परिवार समेत रहते हैं। उनका बेटा अंबुज मौर्य पंजाब के लुधियाना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले अंबुज पंजाब से अपने घर आया था। पिता राम सजीवन के मुताबिक, बेटा कई दिनों से स्कॉर्पियो कार खरीदने की जिद कर रहा था।