मंझनपुर: मंझनपुर में भाकियू अराजनैतिक ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, पहले मतदान फिर जलपान का लगाया नारा
मंझनपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में किसानों के मुद्दे पर राजनीति करने वाले संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत गांव गांव में संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसान परिवार से मिलकर मतदान का महत्व समझाया। संगठन के बड़े नेताओं ने मंझनपुर में प्रभातफेरी निकालकर लगाया नारा।