मंझनपुर: सराय अकिल व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के सराय अकिल व एसओजी टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है, जिसमें एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है। मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सराय अकिल व एसओजी टीम ने घेरकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में तमंचा और उपकरण बरामद हुआ है।