मैनपुरी: बालाजी ग्लोबल विद्यालय की छात्रा सांची चौहान ने बोर्ड परीक्षा में किया टॉप
शहर के बाला जी ग्लोबल एकेडमी ने अपनी सफलता को जारी रखते हुए इस बार फिर इतिहास लिखने का काम किया है। सीबीएसई बोर्ड दसवीं में बाला जी ग्लोबल एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। खास बात ये है कि सफल हुए बच्चों ने किसी प्रकार की कोई कोचिंग नहीं ली। सफल हुए बच्चों ने सफलता का श्रेय बाला जी ग्लोबल एकेडमी के शिक्षकों और अपने अभिभावकों को दिया है।