सनावद: सनावद में अष्टानिका समापन व गुरु पूर्णिमा पर भव्य रथ यात्रा निकली, श्रीजी और गुरुदेव का चित्र भी शोभायात्रा में शामिल
सनावद में आषाढ़ माह में अष्टानिका पर्व का समापन एवं गुरु पूर्णिमा पर्व बुधवार को श्री पार्श्वनाथ बड़ा दिगंबर जैन मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया।जैन समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने शाम 5 बजे बताया कि सुबह श्रीजी का अभिषेक एवं सामूहिक पूजन किया गया। तत्पश्चात पूर्वाचार्यों को अर्घ्य समर्पित करने के साथ ही संगीतमय महाअर्घ पूजन नगर गौरव वात्सल्य वारिधि आचार