शिवपुरी नगर: मनियर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पति का कहर, मायके में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी
पीड़िता पूजा शाक्य उम्र 30 वर्ष पत्नी बालकिशन शाक्य निवासी 27 नंबर कोठी के पास, लालमाटी ने बताया कि वह गणेश कॉलोनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है। पूजा के अनुसार, उसका विवाह 10 साल पहले बालकिशन के साथ हुआ था और उनके दो बच्चे भी हैं। पिछले तीन दिनों से उसका पति उसे लगातार परेशान कर रहा था। बीती शाम वह अपने मायके थी जहां पति ने उसकी मारपीट की।