जानसठ: भोपा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर्मांतरण प्रकरण में अन्य तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना भोपा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मंगलवार शाम 5:00 के करीब धर्मांतरण प्रकरण मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आपको बताते चले बीते एक दिन पूर्व क्षेत्र के गांव सीकरी से मुख्य आरोपी अफसर को पहले ही पुलिस धर्मांतरण प्रकरण मामले में जेल भेज चुकी है, बाकी के अन्य तीन आरोपी सलमान,दानिश और अनस को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया