बागपत: सिसाना के युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर ₹2.80 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने पर चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Baghpat, Bagpat | Jun 15, 2026 कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम सिसाना के युवक नितिन ने सोमवार की दोपहर करीब साढे तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि क्यामपुर गांव के सत्येंद्र और देवेंद्र ने उसे जल निगम में लिपिक पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। आरोप है कि पहले उससे एक लाख रुपये नकद लिए गए। इसके बाद अन्य आरोपियों के माध्यम से एक लाख रुपये और वसूल लिए गए।