गाज़ीपुर: लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम अनुपम शुक्ला का बयान, कहा- परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई, 1791 अभ्यर्थियों ने छोड़ी
लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 को लेकर गाजीपुर में आज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और CCTV निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। करीब 8 हजार 760 अभ्यर्थियों में से 6969 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1791 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।