चंदौसी: चंदौसी सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, सुनी गई जन समस्याएं, एसडीएम नीतू रानी रही मौजूद
चंदौसी सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली।