विदिशा नगर: बाइक चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में चार अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित यादव उर्फ टुंडा और अरुण अहिरवार शामिल हैं।