शाहजहांपुर-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बदायूं में आयोजित एक कार्यक्रम से लौटते समय शाहजहांपुर गंगा एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए रुके। उनका काफिला करीब पांच मिनट तक एक्सप्रेसवे पर रुका रहा।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया और उनके साथ फोटो खिंचवाई। कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का काफिला अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए।